नई दिल्ली। कहते हैं कि प्रोविडेंट फंड एक ऐसी जगह जहां आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। देश के लगभग ढ़ाई करोड़ कर्मचारियों के खाते से पैसा गायब हो चुका है। जी हां, अगर आप भी पीएफ में योगदान देते हैं तो एक बार अपना अकाउंट चेक कर लें। कहीं आपको भी चूना न लग गया हो।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक लगभग ढ़ाई करोड़ या 30 फीसद प्रोविडेंट फंड खातों से ठगों ने धोखाधड़ी से पैसे निकाले हैं। इसके लिए उन्होंने फर्जी पहचान पत्र बनवाए और बैंकों में खाते भी खोले। पिछले दिनों जब प्रोविडेंट फंड विभाग को इसकी सूचना मिली तो उसने कार्रवाई शुरू की। विभाग ने इसके लिए अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करनी शुरू की है। इसके अलावा उसने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी तरह का फर्जी दावा पास न होने पाए।
देश भर में कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड के 8.15 करोड़ खाते हैं, अगर आप भी इनमें हैं तो आप जल्दी से अपना खाता जरूर चेक कर लें। इसमें सबसे च्यज्दा नुकसान उन लोगों को होगा जिन्होंने पिछली नौकरी छोड़ दी थी और प्रोविडेंट फंड से पैसे नहीं निकाल पाए थे। इसके अलावा उन कर्मचारियों को भी झटका लग सकता है जिनकी कंपनी ही बंद हो गई है।
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment