Nude yoga guru and alleged rape-victim to enter Bigg Boss 7

 Bigg Boss
रेप पीड़ित होगा बिगबॉस का नया मेहमान
मुंबई। बिग बॉस सीजन सात के घर में अब नए मेहमान की इंट्री होने वाली है। बिग बॉस घर में ट्विस्ट लाने के लिए न्यूड योग गुरु और रेप पीड़ित की एंट्री करेंगे। स्वर्ग और नरक के बदले कंसेप्ट से बिग बॉस के प्रतियोगियों के लिए घर में नया अनुभव होगा। अब सभी लोग एक ही छत के नीचे रहेंगे।
बिग बॉस के घर में अब तक कोई खास ड्रामे देखने को नहीं मिला है। जिस कारण सभी प्रतियोगियों को एक छत के नीचे समायोजित किया गया है। अब निश्चित तौर पर घर के अंदर कई ड्रामे देखने को मिलेंगे। बिग बॉस सीजन सात में अब एक नया ट्विस्ट लाने के लिए नए मेहमान की एंट्री कराई जा रही है। इस मेहमान को आज वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में लाया जाएगा। इस सदस्य का नाम है विवेक मिश्रा।
बिग बॉस के घर में यह दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री है। इससे पहले बांग्लादेशी मॉडल आसिफ अजीम को शो में लाया गया था जिसके बाद शो में कुछ ट्विस्ट देखने को मिले थे। विवेक मिश्रा पेशे से एक योगा टीचर हैं। वह न्यूड होकर योगा सिखाने की वजह से विवादों में आ चुके हैं। उनकी योगा सिखाने की तकनीक पर भी विवाद उठ चुके हैं।
Source- News in Hindi
Related-

No comments:

Post a Comment