नई दिल्ली। मोबाइल इंटरनेट को सस्ता करने के तमाम दावों के उलट टेलीकॉम कंपनियां इसकी कीमतों में लगातार इजाफा कर रही हैं। मंगलवार को देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों- एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने इंटरनेट के टैरिफ प्लान महंगे कर दिए। 2जी इंटरनेट टैरिफ में एक साल के अंदर दूसरी बार इन कंपनियों ने इजाफा किया है। भारतीय मोबाइल फोन सेवा के बाजार में इन तीनों कंपनियों की हिस्सेदारी 53 फीसद है।
पढ़ें: कैसे रुकेगा इंटरनेट का आतंक
इंटरनेट इस्तेमाल को सीधे महंगा करने के बजाय उन्होंने पीछे का रास्ता चुना है। तीनों कंपनियों ने 2जी नेटवर्क के कुछ प्लान पर डाउनलोड की मात्रा सीमित कर दी है। अब उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल पर एक जीबी डाटा डाउनलोड करने के लिए पहले के मुकाबले 25 फीसद ज्यादा भुगतान करना होगा।
इन कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अब तक 125 रुपये में एक जीबी डाउनलोड होता था। इसे घटाकर 525 एमबी कर दिया गया है।
दिल्ली के एयरटेल उपभोक्ताओं को एक जीबी इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए अब 156 रुपये चुकाने होंगे। आइडिया 154 रुपये में 28 दिन और और वोडाफोन 155 रुपये में 30 दिन का ऑफर दे रही है। मुंबई में एयरटेल और आइडिया का एक जीबी पैक 154 रुपये और वोडाफोन का 155 रुपये में उपलब्ध होगा। दिल्ली में एयरटेल ने 98 रुपये वाले पैक की वैधता अवधि 28 दिन से घटाकर 14 दिन कर दी है। इससे यह प्लान लगभग दोगुना महंगा हो गया है।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment