नई दिल्ली। कोयला घोटाला मामले में बड़े उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला भी घेरे में आ गए। सीबीआइ ने उनके खिलाफ दस्तावेज में हेराफेरी करने के आरोप में एफआइआर दर्ज किया है। इस मामले में दिल्ली समेत मुंबई, भुवनेश्वर और कोलकाता में सीबीआई की छापेमारी जारी है। कुमार मंगलम आदित्य बिड़ला गु्रप के प्रमुख हैं। उनकी कंपनी ने भी कोयला खादान के लिए आवेदन दिया था।
उधर, कोयला घोटाले की गुम हुई फाइलों के मामले में दो प्रारंभिक जांच [पीई] का केस दर्ज कर सीबीआई ने कोयला मंत्रालय के अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। दोनों केस 1993 से 2003 और 2004 से 2009 के बीच हुई कोयला ब्लाकों के आवंटन से जुड़ी फाइलों के गुम होने को लेकर है। गुरुवार को कोयला मंत्रालय और सीबीआई अधिकारियों के बीच बैठक में प्रारंभिक जांच का केस दर्ज करने का फैसला हुआ था।
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment