Amitabh down with fever and stomach infection

 Amitabh Bachchan
फिर बीमार पड़े बिग बी, फैंस ने की सलामती की दुआ
नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन के चाहनेवालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। बिग बी को बुखार और पेट के इंफेक्शन ने जकड़ लिया है। अपनी बीमारी की खबर महानायक ने खुद ट्विटर पर शेयर की और उनके ट्वीट करते ही लोगों ने ट्विटर पर उनकी सलामती के लिए दुआ करनी शुरू कर दी।
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं बुखार और पेट के इंफेक्शन का शिकार हो गया हूं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आज का मेरा पूरा वक्त इसी में लग जाएगा।' बिग बी ने जैसे ही ट्वीट किया, लोगों ने उन्हें आराम करने, जौ का पानी पीने और खूब सारा लिक्विड लेने की सलाह देनी शुरू कर दी।
यह पहली बार नहीं है, जब बिग बी को पेट का इंफेक्शन हुआ है। पिछले साल उनके पेट की सर्जरी भी हुई थी। लेकिन अमिताभ बच्चन हैं कि आज भी बॉलीवुड में उतने ही सक्रिय हैं।

No comments:

Post a Comment