Woman gangraped after accepting lift


 rape

हथीन, संवाद सहयोगी। उटावड़ में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद ज्यादातर वृद्ध व्यक्ति हैं। इसलिए पुलिस महिला की शिकायत की सच्चाई जांचने में जुटी है।
उटावड़ की एक विवाहिता ने सोमवार पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने पति के साथ रविवार को हथीन बाजार से खरीददारी कर मोटरसाइकिल पर गांव वापस आ रही थी। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गई। इसी दौरान उसके पति के परिचित कार से वहां पहुंचे। उन्होंने उटावड़ गांव में छोड़ने को कहकर उसको लिफ्ट दी। आरोप है कि रुपडाका व उटावड़ गांव के मध्य खेतों में ले जाकर चारों व्यक्तियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर घुड़ावली निवासी अयूब पूर्व सरपंच, शाकिर, जाकिर व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि शिकायतकर्ता व आरोपियों के बीच पहले किसी जमीन जायदाद को लेकर कहीं कोई झगड़ा तो नहीं था।
मामले की गहनता से जांच
महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है हम मामले की गहन जांच कर रहे हैं। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक आरोपियों के खिलाफ आगे की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। -फूल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक हथीन
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment