नई दिल्ली। सफलता की नित नई इबारत लिख रहे जागरण डॉट कॉम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर जागरण को चाहने वाली संख्या 15 लाख को पार कर गई है। करीब दो महीने पहले यह आंकड़ा 10 लाख था। हरदिन लगभग 9 लाख लोग फेसबुक पर जागरण.कॉम के बारे में चर्चा करते हैं। यही नहीं, इस प्लेटफॉर्म यूजर्स जागरण.कॉम की खबरें सिर्फ शेयर ही नहीं करते, बल्कि अपने विचार भी सामने रखते हैं और साथ-साथ कई मुद्दे सामने लाते हैं।
इंटरनेट यूजर्स की पहली पसंद बन चुके जागरण डॉट कॉम दुनिया भर में सबस ज्यादा पसंद की जाने वाली एकमात्र हिंदी वेबसाइट है। खबरों को तुरंत अपडेट करने और युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर दिए जा रहे कंटेट के कारण ही यह साइट फेसबुक पर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment