Most popular detective tv serials of India

 byomkesh bakshi
ऐसे जासूसी सीरियल, जिन्होंने तोड़ दी टीआरपी की सारी हदें
नई दिल्ली। अनिल कपूर का टीवी सीरियल '24' धूम मचा रहा रहा है। जासूसी और सस्पेंस से भरपूर यह धारावाहिक अमेरिका के 24 का भारतीय संस्करण है। इसमें अनिल कपूर के अलावा शबाना आजमी और मंदिरा बेदी जैसे बड़े सितारे हैं। लेकिन हम आपको 24 से भी बड़े उन जासूसी टीवी सीरियल्स के बारे में बताते हैं, जो भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए।
ब्योमकेश बख्शी: 90 के दशक में लोग इस टीवी सीरियल को दिल थाम कर देखते थे। सरदेंदु बनर्जी के लिखे इस जासूसी चरित्र को रजित कपूर ने निभाया और यह जासूसी धारावाहिक इतना लोकप्रिय हुआ कि इसे आज तक कोई टक्कर नहीं दे पाया। अब दिबाकर बनर्जी पर इस पर फिल्म बना रहे हैं।
करमचंद: 'शक करना मेरा पेशा है', डिटेक्टिव करमचंद का किरदार निभाने वाले पंकज कपूर का यह डायलॉग इतना मशहूर हुआ कि लोग सालों इसे दोहराते रहे। दूरदर्शन पर 1985 से 1989 के बीच प्रसारित हुआ यह धारावाहिक आज भी देश में सबसे लोकप्रिय हुए टीवी सीरियल्स में गिना जाता है।
तहकीकात: 1994-95 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए इस जासूसी धारावाहिक में विजय आनंद और सौरभ शुक्ला की जबरदस्त जोड़ी थी। विजय सैम डीसिल्वा के किरदार में थे और सौरभ शुक्ला ने गोपीचंद का रोल निभाया था। अपने समय का यह सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल था।

No comments:

Post a Comment