टिप में मिले दस लाख रुपये -
न्यूयॉर्क। कभी-कभी ऐसे लोग मिल जाते हैं जो जिंदगी की दिशा को बदल देते हैं। एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही घटा। एक दिन वह रेस्टोरेंट में रोजाना की तरह अपने काम में व्यस्त थी। तभी वहां एक व्यक्ति आया। वह आदमी महिला के काम और व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित हुआ। चलते वक्त उसने काम की सराहना करने के साथ खुश होकर लॉटरी का एक टिकट बतौर टिप दिया। पैसे नहीं मिलने से उस वक्त महिला को थोड़ी निराशा हुई लेकिन अनमने भाव से टिकट ले लिया।
कुछ दिनों बाद तय वक्त पर जब लॉटरी का नतीजा निकला तो वह उस वक्त खुशी से झूम उठी जब उसे पता चला कि उसने करीब दस लाख रुपये जीते (17,500 डॉलर) हैं। अब वह उस आदमी से मिलकर उसका शुक्रिया करना चाहती है।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment