Indian batting faces tough pace test in South Africa


India vs South Africa 2013

Top Hindi Newsजोहानिसबर्ग। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीकी हालात में गति और उछाल से तालमेल बिठाना उनकी युवा टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी। धौनी ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेस में कहा, 'यदि आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं तो यह बड़ी चुनौती बन जाती है। इसके पीछे वजह यह है कि भारत में सर्वश्रेष्ठ विकेट पर भी आपको इस तरह की तेजी और उछाल नहीं मिलती। इसलिए जिन खिलाड़ियों ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया हैं, उनके लिए यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है।'
धौनी ने कहा, 'हमारे पास कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले कुछ सत्र से खेल रहे हैं और उन्होंने दुनिया भर में अच्छा प्रदर्शन किया है। जब आप उसी मैदान पर खेलते हैं तो आपको पता होता है कि परिस्थितियां कैसी होंगी और इससे फायदा मिलता है। आखिर में अनुभव मायने रखता है। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के बीच संघर्ष देखने को मिलेगा।'
भारतीय गेंदबाजी को दक्षिण अफ्रीका की तुलना में कमजोर माना जा रहा है, लेकिन धौनी ने कहा, 'महत्वपूर्ण यह है कि आप परिस्थितियों का कैसा फायदा उठाते हैं। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आपके पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जब मैदान पर ओस होती है या विकेट बिल्कुल सपाट होती है तो हमें सचमुच में संघर्ष करना पड़ता है। यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन अगर उन्हें मदद मिलती है तो तेज गेंदबाज हो या स्पिनर, उन्होंने इसका फायदा उठाया है और अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए उन्होंने जो किया उससे हम खुश हैं।'
Related-  

No comments:

Post a Comment