Showing posts with label Securities and Exchange Board of India. Show all posts
Showing posts with label Securities and Exchange Board of India. Show all posts

Infosys ex-board member V Balakrishnan joins Arvind Kejriwal's AAP



Hindi Newsनई दिल्ली। देश की राजनीति और उद्योग जगत दोनों में तेजी से बदलाव आ रहा है। साल 2013 के अंत और 2014 की शुरुआत में भारतीय उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां अब उभरती आप आदमी पार्टी का साथ देने के लिए तैयार हो गई हैं। कुछ साथ जुड़ गए हैं और कुछ संभावित हैं। देश में नई क्रांति की लहर दौड़ाने वाली आम आदमी पार्टी में अब देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के बोर्ड मेंबर रहे वी बालाकृष्णन भी शामिल हो गए हैं।
बालाकृष्णन ने इंफोसिस के साथ अपने 22 साल लंबे सफर को विराम दे दिया। बाला ने एक अंग्रेजी अखबार ने बातचीत के दौरान कहा कि मैंने मेंबर बनने के लिए 10 रुपये दिए। उन्होंने कहा कि 'आप' किसी भी आइआइटीयन की ओर से शुरू की गई सबसे सफल स्टार्ट-अप है। मैं देश में हो रही इस क्रांति का हिस्सा बनना चाहता हूं।
सिर्फ बाला ही अकेले नहीं हैं। कुछ दिन पहले ही भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री ने एप्पल में अपनी नौकरी छोड़कर आप की सदस्यता ली थी। 'आप' से एक के बाद एक प्रोफेशनल्स के जुड़ने के बारे में एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि यह भारतीय राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत है। मैं बाला को जानता हूं। वह बेहद ईमानदार और सक्षम व्यक्ति हैं।
आखिर ऐसा क्या है कि इंडियन इंडस्ट्री 'आप' के आइडिया से इतनी प्रभावित है। बढ़े पैमाने पर लोगों का मानना है कि देश पारदर्शिता और साफ राजनीति से जूझ रहा है। इंफोसिस के चेयरमैन एन आर नारायणमूर्ति ने भी एक अंग्रेजी अखबार को कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' की शानदार सफलता ने साबित कर दिया है कि वोटर ऐसी पार्टी को गले लगाने को तैयार हैं, जो क्लीन गवर्नेस का वादा करे।
Source- News in Hindi
Enhanced by Zemanta