Hindi News: इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर मसले के शीघ्र निपटारे की मांग करते हुए कहा है कि यह एक ऐसा चरमबिंदु है जो भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी समय चौथे युद्ध का कारण बन सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका भारतीय कश्मीर को आजाद देखने का सपना है और आशा है वह अपने जीवनकाल में ऐसा होते देख पाएंगे।
डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शरीफ ने गुलाम कश्मीर के बजट सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर एक चरमबिंदु है और यह किसी भी समय दो परमाणु संपन्न देश को चौथे युद्ध की ओर धकेल सकता है। हालांकि कल रात प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात का उल्लेख नहीं है। विज्ञप्ति के अनुसार, शरीफ ने कहा है कि कश्मीर मामले का हल लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के बिना इस क्षेत्र में शांति संभव नहीं था। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा है कि उनका कश्मीर को भारत के नियंत्रण मुक्त होते देखने का सपना है और उनकी इच्छा है कि यह उनके जीवनकाल में हो।
भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों के बारे में शरीफ ने स्पष्ट दोहराया कि वह भारत था जिसने हथियारों का दौड़ शुरू किया और हमें भी उस अनुरूप अपने आप को तैयार करना पड़ा। यदि हम चाहते तो इन खर्चो को सामाजिक क्षेत्र के उत्थान और गरीबी दूर करने में कर सकते थे। साथ ही शरीफ ने नियंत्रण रेखा पर हालात की बेहतरी को संतोषप्रद बताया।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment