Showing posts with label Indian Mujahideen. Show all posts
Showing posts with label Indian Mujahideen. Show all posts

Tabish behind the creation of blue print of blast


 

Hindi News: पटना, जागरण संवाददाता। पटना पुलिस ने राजधानी में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में एक और आतंकी तबिश नियाज उर्फ अरशद अंसारी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार की शाम न्यायिक दंडाधिकारी प्रवाल दत्ता की अदालत में पेश किया गया। जहां से 12 नवंबर तक बेउर जेल भेज दिया गया। अरशद ही ने गांधी मैदान का नक्शा तैयार कर बम प्लांट का ब्लू प्रिंट तैयार किया था। सीनियर एसपी मनु महाराज ने बताया कि अरशद आतंकी हैदर का साथी है और कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अरशद का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज किया जाएगा। सभी आतंकी एक-दूसरे से परिचित हैं।
इम्तियाज की निशानदेही पर गिरफ्तार:-
पटना जंक्शन पर विस्फोट के बाद हाथ लगे आतंकी इम्तियाज ने पूछताछ में अरशद के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद पटना पुलिस की एक टीम ने एएसपी टाउन मनोज तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मोतिहारी के चकिया प्रखंड स्थित अलौला गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है।
तीन दिन की थी रेकी :-
एसएसपी ने बताया कि अरशद अपने छह साथियों के साथ 6 से 9 अक्टूबर तक पटना में था। उसने गांधी मैदान के आसपास रेकी की। नक्शा तैयार करने के साथ कहां-कहां बम प्लांट करना है का ब्लू प्रिंट तैयार किया। अरशद के मुताबिक इम्तियाज ही मास्टर माइंड है।
प्लांट किए गए बीस बम :-
अरशद से हुई पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि बीस बम प्लांट किए जाने थे। इस काम में आठ लोग शामिल थे। जिनमें इम्तियाज, नुमान, तारिक, तौफीक, मोनू और असलम के अलावा हैदर शामिल थे। अरशद के बयान के बाद असलम एक नया नाम सामने आया है।
पीआइआर व मंच के पास भी लगाने थे बम :-
पूछताछ में अरशद ने बताया है कि एक दिन पहले रांची में बैठे इम्तियाज और हैदर को उसने अपने मोबाइल (9708931143) से इम्तियाज के मोबाइल (8294989548) पर बम लगाने के प्रमुख स्थानों के बारे में जानकारी भी दी थी। सभी प्रमुख गेट ट्विन टावर ग, उद्योग भवन, रामगुलाम, एसपी आफिस, पुरानी गांधी मूर्ति व नई प्रतिमा के आसपास, एसकेएम हॉल के सामने, जेपी गोलंबर, पीआइआर, मैदान में दोनों गांधी प्रतिमा के पास, भीड़ के बीच और मंच के नजदीक बम प्लांट करने थे।
Source- News in Hindi 
Related-
Enhanced by Zemanta

Imtiyaz read laden

narendra modi
तुपुदाना, जागरण संवाददाता। पटना बम ब्लास्ट में गिरफ्तार संदिग्ध रांची का इम्तियाज उर्फ इस्तियाक तकरीर भी करता था। वह लादेन को भी पढ़ता था, उसके घर से बरामद सामानों से यह पता चल रहा है। पर, उनके घरवालों को इसकी जानकारी नहीं है। उसके पिता कलीमुद्दीन एचइसी में सप्लाई में कार्यरत थे, जहां से सेवानिवृत हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि उनके छह बेटे हैं, जिनमें अख्तर, तजमुल अंसारी, हकीम अंसारी, निजाम अंसारी, इम्तियाज अंसारी व तबरेज अंसारी शामिल हैं। अख्तर, तजमुल, हकीम व निजाम एचइसी में सप्लाई में कार्यरत हैं। सबसे छोटा तबरेज राज मिस्त्री है। इम्तियाज पांचवां बेटा है। वह दसवीं पास करने के बाद जोहार एकेडमी में इंटर का छात्र है। पिता कलीमुद्दीन की मानें तो इम्तियाज धार्मिक आयोजनों में तकरीर भी करता था, सीखता था और सुनाता भी था।


कहां गया, परिजनों को पता नहीं :-
धुर्वा थाने पहुंचे इम्तियाज के परिजनों ने बताया कि इम्तियाज कहां गया, उन्हें नहीं मालूम। पिता कलीमुद्दीन ने बताया कि उनके ससुराल में उनके साले के बेटे की शादी थी। परिजन यह सोच रहे थे कि वह अपने मामा घर शादी में गया होगा। वह दो दिन पूर्व ही अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था।

अलग कमरे में रहता था इम्तियाज :-
पिता कलीमुद्दीन के अनुसार इम्तियाज का कमरा सबसे अलग है। वह अपने कमरे में रहता था और बीच-बीच में परिवार को बिना बताए कहीं चला जाता था। कहां जाता था, क्या करता था, यह परिजनों को जानकारी नहीं। परिजन भी उसके कमरे से विस्फोटक आदि बरामद होने के बाद सकते में हैं। इम्तियाज का परिवार अहले हदीस नामक सम्प्रदाय से भी जुड़ा हुआ है।

डीएसपी निशा मुमरू ने पत्रकारों को बताया कि आतंकी इम्तियाज के घर से विस्फोटक, आपत्तिजनक साहित्य आदि भी बरामद हुए हैं। वरीय अधिकारियों को सूचना थी उसी आधार पर बरामदगी हुई है। इधर, पुलिस को अंदेशा है कि इम्तियाज पर लादेन का प्रभाव था और उसके बड़े आतंकी कनेक्शन हैं। पुलिस चौकस है और उसके एक-एक संपर्क को खंगाल रही है।

बहरहाल, पुलिस अभी बहुत कुछ बताने से परहेज भी कर रही है। लेकिन धुर्चा में इस खुलासे के बाद वहा के लोग सशंकित हैं। पटना में आयोजित मोदी की रैली का अल्बर्ट एक्का चौक पर सीधा प्रसारण देखते सीपी सिंह व अन्य भाजपाई। हुंकार रैली में हुए बम ब्लास्ट के विरोध में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा रांची महानगर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया।