The pavilion ran up the groom, the bride also deny marriage



Top Hindi Newsलखनऊ। माना जाता है कि जब दूल्हा-दुल्हन राजी तो क्या करेगा काजी, लेकिन जब दोनों की शादी के लिए तैयार न हों तो मंडप में घरवालों की जगहंसाई भी तय है। कुछ ऐसा ही हुआ गाजीपुर में। जहां वर ने वधू के हाथ में खराबी के कारण शादी से इंकार कर दिया तो बाद में दूल्हे के दारोगा न होने की पोल खुलने पर वधू और उसके परिवार वाले शादी नहीं करने पर अड़ गए। मामला बढ़ गया। पुलिस ने वर को थाने में बिठा लिया है और उनसे दहेज की रकम वापस ली जा रही है।
जमानियां क्षेत्र के सेवानिवृत फौजी पिता की तमन्ना थी कि वह लाडली की शादी दारोगा से करेंगे। उनके एक परिचित ने एक युवक को आरपीएफ दारोगा बताते हुए बक्सर के मुफासिब थाना क्षेत्र के बड़का नुआंव में शादी तय करा दी। दारोगा के नाम पर काफी सामान व दहेज में नकद राशि भी ली गई। वर पक्ष की मर्जी के अनुसार ही शादी का कार्यक्रम गाजीपुर शहर के विवाह मंडप में रखा गया। द्वाराचार के बाद जयमाल भी हो गया।
शादी की तैयारी हो रही थी कि दूल्हा भाग गया। लड़की के घर वालों ने उसके पिता को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। अधिकतर बराती मौका देखकर खिसक गए। बाद में पता चला कि दूल्हा अपनी बहन के घर बक्सर में है। किसी तरह उसे पकड़ कर लाया गया।
उसने बताया कि लड़की हाथ से विकलांग है, किन्तु उसकी बात गलत निकली। इसी बीच दूल्हा की पोल खुल गई। पता चला कि जिसे दारोगा बताया गया था, वह रेलवे में कर्मचारी है। इसके बाद तो लड़की और उसके परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया।

Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment