The mystery behind Tiger Shroff's 'Heropanti'

पीवीआर में दिखा 'हीरोपंती' का नकली पोस्टर


Hindi News: मुंबई। जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म का पोस्टर मुंबई के मल्टीप्लेक्स में लगा हुआ है जबकि निर्माताओं ने अभी एक भी पोस्टर नहीं जारी किया है।
शब्बीर खान की आने वाली फिल्म 'हीरोपंती' से जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इस फिल्म का एक अनाधिकृत पोस्टर जुहू और अंधेरी के पीवीआर मल्टीप्लेक्स में है। निर्माताओं को इस बात के बारे में तब पता लगा जब इसे देखनेवाले किसी व्यक्ति ने इस नकली पोस्टर पर निर्माता-निर्देशक का नाम नहीं देखा।
यह पोस्टर इस मल्टीप्लेक्स की प्लाज्मा स्लाइड पर चल रहा है और लगता है इसे इंटरनेट से उठाया गया है। अंधेरी पीवीआर के मैनेजर वेद शर्मा कहते हैं, 'मुझे ऐसे किसी पोस्टर की जानकारी नहीं है। दिल्ली की टीम इस मामले में कुछ बता सकती है।' इसी तरह जुहू पीवीआर के मैनेजर को भी कोई जानकारी नहीं थी।
पीवीआर के मार्केटिंग हेड आशीष सूरी बताते हैं, 'इसे इंटरनेट से लिया गया है, लेकिन हमें हमेशा ही पोस्टर प्रोडक्शन हाउसेस की तरफ से मिलते हैं।'
जब उन्हें बताया गया कि यह नकली है तो उनका कहना था, जो टीम सोशल मीडिया मैनेज करती है, मुझे उनसे बात करना होगी।

No comments:

Post a Comment