Sanjay dutt yet to furnish surety for parole

पैरोल के बाद भी जेल में कट रही है 'मुन्ना' की रातें


Hindi Newsपुणे। संजय दत्त को एक महीने के लिए मिली पैरोल के बाद भी वे जेल से बाहर नहीं आ सके हैं। उनकी पैरोल को मंजूरी मिले तीन दिन हो गए हैं, लेकिन अब भी वे जेल में ही अपनी रातें काट रहे हैं। इसकी बड़ी वजह ये है कि जिन शर्तो पर कैदी की पैरोल मंजूर की जाती है, वे और उनका परिवार उन शर्तों को पूरा नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि संजय दत्त को जेल प्रशासन के नियमों पर खरा नहीं उतर पाए। उन्हें पत्नी मान्यता के खराब स्वास्थ्य के हवाले से पैरोल मिला था, लेकिन वे या उनका पूरा परिवार इसकी सही पुष्टि कर पाने में असमर्थ रहे। इससे पहले जब अक्टूबर में संजू बाबा को फरलो के तरह छुट्टी मिली थी , उस वक्त उनकी बहन ने जेल प्रशासन के सारे नियमों का पालन किया था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मुन्ना भाई के परिवार ने जेल को कोई इंटीमेशन नहीं दिया है और सारी शर्ते पूरी भी नहीं की है।
गौरतलब है कि संजय दत्त की पैरोल मंजूरी का जबरदस्त विरोध हुआ था। पत्नी मान्यता के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उन्होंने पैरोल की अर्जी डाली थी, लेकिन मान्यता को किसी फिल्म की पार्टी में देखे जाने की खबरों ने संजय की छुंट्टी पर सवाल खड़े कर दिए। जिसके बाद उनकी पैरोल के जांच के आदेश दिए गए थे।

No comments:

Post a Comment