Hindi News: मुंबई। हमेशा ट्रेंडी लुक में नजर आने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस बार एक नए फैशन में नजर आईं। उन्होंने रेड कलर की एक फटी हुई जैकेट पहनी। लगता है ये कोई नया फैशन है जिसे दीपिका अपना रही हैं।
हाल ही में दीपिका बिग बी, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर से किसी पार्टी के दौरान मिली। जब वे बिग बी से गले मिली तो उनकी जैकेट के बाजू फटे हुए थे। दीपिका का ये फैशन कुछ समझ नहीं आ रहा है। इसे देखकर तो लगता है कि दीपिका के पास कपड़ों की कमी हो गई है।
ऐसा पहली बार किसी अभिनेत्री के साथ नहीं हो रहा है जब वह वॉरड्रॉब मैलफंक्शन का शिकार हुईं हैं, इससे पहले कई अदाकारा बॉलीवुड के ऊप्स मोमेंट की गवाह रह चुकी हैं। हाल ही में कट्रीना कैफ को फिल्म धूम थ्री के टाइटल लांचिंग समारोह में ऐसी ही किसी परिस्थिति का सामना करना पड़ा था। हम तो इन अभिनेत्रियों को यही सलाह देंगे कि घर से बाहर निकलने से पहले अपने आप को आईने में ठीक तरह से देख लें कि वे चारों ओर से परफेक्ट तो हैं ना।
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment