No questions on RK, yet Kat bares claws

कट्रीना का मीडिया से हुआ मोहभंग


Hindi Newsमुंबई। पिछले गुरुवार को कट्रीना कैफ एक ज्वैलरी ब्रांड की प्रमोशन के लिए दुबई पहुंची थीं। हमेशा शांत और व्यवस्थित रहने वाली कट्रीना ने इस दौरान पत्रकारों को अपने नखरों से इतना हताश किया कि अंत में पत्रकारों को थक हार कर वापस जाना पड़ा।
हुआ ये कि कट्रीना ने प्रमोशन के पहले वेन्यू पर पहुंचने से पहले ही साफ कह दिया था कि वो रणबीर पर होने वाले किसी सवाल का जवाब नहीं देंगी। कैट ने अपने सभी पर्सनल इंटरव्यू भी रद्द कर दिए।
ऐसी सूचना पाकर मीडिया के अधिकतर लोग वापस चले गए और जो बचे, उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। दोपहर ढाई बजे के लिए तय प्रेस कांफ्रेस में कट्रीना दो घंटे देर से पहुंची। वो कांफ्रेंस भी बहुत छोटी और बेमजा रहा। इसके बाद दूसरे वेन्यू पर जाने से पहले ही उन्होंने अपनी टीम को तीसरी जगह का प्रोग्राम कैंसल करने को बोल दिया।
तीसरा वेन्यू बहुत ही भीड़-भाड़ वाले इलाके मीना बाजार में था इसलिए कैट ने जाने से मना कर दिया। उनकी चिंता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था डबल कर दी गई पर कैट ने अपना फैसला नहीं बदला।
बाद में पता नहीं कैसे कैट का मन बदला और उन्होंने मीडिया को शाम सवा छह बजे का समय दिया इंटरव्यू के लिए। इस वक्त तक पत्रकार उनके नखरों से परेशान हो चुके थे और वेन्यू पर चंद पत्रकार ही पहुंचे। इनमें से एक बड़े न्यूज चैनल का रिपोर्टर भी था। ये जानकर कट्रीना ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इंटरव्यू देने से मना कर दिया।

No comments:

Post a Comment