Top Hindi News: चंदौली। अलीनगर के कटरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार रात 22 वर्षीय विवाहिता के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया। महिला ने गुरुवार दोपहर थाने पहुंच कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने देर शाम इसमें शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी फरार है।
खजूर गांव की रहने वाली विवाहिता के अनुसार रात लगभग 10.30 बजे वह खेत से घर लौट रही थी। उसी समय कटरिया निवासी सुरेश यादव (22) तथा सकलडीहा निवासी सुकालू उर्फ नेपाली (23) ने उसे उठाकर पिकअप वाहन में लाद दिया। वे उसे लेकर कटरिया तिराहे पहुंचे। वहां उन दोनों ने कटरिया के ही कमलेश यादव (23) तथा सोनू यादव (22) को साथ ले लिया और विवाहिता को लेकर स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे पहुंचे। वहां सोनू को छोड़ सभी ने उसके संग दुराचार किया।
सोनू उसका मुंह दबाए था। सोनू के द्वारा मुंह छोड़ने पर वह चीखने चिल्लाने लगी। इस पर सभी उसे वहीं छोड़ भाग निकले। रात में किसी तरह घर पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने कमलेश यादव को छोड़कर शेष तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment