Hindi News: मुंबई। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डीकैप्रिया अगले साल जनवरी में भारत आ सकते हैं। लियोनार्डो की फिल्म द वोल्फ ऑफ वॉलस्ट्रीट क्रिसमस पर भारत में रिलीज हो रही है।
भारत में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि टाइटेनिक स्टार का भारत दौरा थोड़ा अलग किस्म का होगा। यहां लियोनार्डो भारत के कुछ उभरते और प्रॉमिसिंग उद्यमियों से मिलेंगे।
लियोनार्डो का मानना है कि उनकी नई फिल्म जिस व्यक्ति पर आधारित है वो आज के युवाओं के लिए उद्योग के मामले में रोल मॉडल है। लियोनार्डो की फिल्म जॉर्डन बेलफोर्ट के अमीर स्टॉक ब्रोकर बनने से लेकर हारा हुआ इंसान बनने की असल कहानी है।
सूत्र बताते हैं कि लियोनार्डो भारत को उभरते उद्योगों का गढ़ मानते हैं और यही कारण है कि वो भारत को अपने फिल्म प्रमोशन के लिए सही जगह मानते हैं।
मार्टिन स्कॉर्सिस द्वारा निर्देशित द वोल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट का डिस्ट्रीब्यूशन भारत में पीवीआर पिक्चर्स और एमवीपी एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। अगर खबरों पर विश्वास किया जाए तो टाइटेनिक फिल्म के हीरो की भारत आने की सारी तैयारियां हो गई हैं।
लियोनार्डो ने पहले भी भारत आने की कोशिश की थी पर कुछ कारणों से आ नहीं पाए। इससे पहले वो टाइगर बचाओ प्रोजेक्ट के लिए और इस साल की शुरुआत में अपनी फिल्म द ग्रेट गैट्सबी की प्रमोशन के लिए आने वाले थे। द ग्रेट गैट्सबी वही मूवी है जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन ने भी काम किया है।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment