Accident occurred on NH-2, Agra - Kanpur highway was closed


accident

Hindi News: फीरोजाबाद। जिला मुख्यालय दबरई के समीप [एनएच 2] पर बुधवार सुबह बाइक और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद ग्रामीणों ने घटना स्थल पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने हादसे के बाद आगरा-कानपुर हाइवे को जाम कर दिया। जाम के कारण कई किमी. लंबी वाहनों की कतार लग गई। घटना स्थल पर लोगों ने आगजनी की भी कोशिश की।
दबरई गांव के निवासी बृजेश कुमार सुबह बाइक पर बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बृजेश के दोनों बच्चे दबरई पर स्थित पं.मुरारीलाल ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र है। दीवानी के सामने हाईवे को पार करते वक्त शिकोहाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में यूकेजी के छात्र शिवम एवं कक्षा 8 के छात्र मनीष [14 वर्ष] की मौके पर ही मौत हो गई। बृजेश एवं एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों ने वाहनों पर जमकर पथराव भी किया। एक ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लोगों को रोक लिया। गुस्से में लोगों की पुलिस से भी झड़प हुई। गुस्साए लोगों ने दबरई पर लगे सपा के होर्डिंग्स भी फाड़ डाले। कांग्रेस के होर्डिंग्स भी फाड़े गए। लोग सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
Source- News in Hindi 

No comments:

Post a Comment