Switzerland to automatically share tax info with India, others


black money

 जेनेवा। काले धन के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार को कुछ कामयाबी मिली है। सरकार लंबे समय से स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के काले धन की जानकारी हासिल करने के प्रयास कर रही थी। स्विटजरलैंड अब यह जानकारियां देने और टैक्स मामलों पर प्रशासकीय सहयोग के लिए सहमत हो गया है।
इसके तहत स्विटजरलैंड मांगे जाने पर त्वरित आधार पर सूचनाएं उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा वह काली कमाई पर टैक्स वसूलने में भी भारत की मदद करेगा।
बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते स्विटजरलैंड ने अमीर देशों के संगठन ओईसीडी के टैक्स मामलों पर प्रशासकीय सहयोग के बहुपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पेरिस स्थित ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) ग्लोबल टैक्स मानकों और अंतरराष्ट्रीय नीतियों पर परामर्श देने वाला प्रमुख संगठन है
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment