Surat court hearing on narayan sai anticipatory bail application


 surat court

सूरत। सूरत की दो बहनों द्वारा आसाराम और उसके पुत्र नारायण साई पर लगाए गए रेप के आरोप के बाद मंगलवार को नारायण साई की अग्रिम याचिका पर सूरत की स्थानीय कोर्ट में सुनवाई होगी। साई इस मामले में पिछले दस दिनों फरार चल रहे हैं। वहीं आज ही आसाराम की पत्नी और बेटी की भी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।
आसाराम के बेटे नारायण साईं, बेटी और पत्नी के खिलाफ सूरत पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है। इस मामले में आसाराम की पत्नी और बेटी पर उनकी मदद करने का आरोप है। आशंका जताई जा रही है कि नारायण साई विदेश भागने की फिराक में है। इसके मद्देनजर देश के सभी एयरपोर्ट के इमिग्रेशन ऑफिस को सूचित कर दिया गया है। इससे पूर्व सोमवार रात को आसाराम को भी जोधपुर कोर्ट से निकाल सूरत ले जाया गया जहां पर उनसे पूछताछ का सिलसिला जारी रहा।
इस बीच, अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज करने के लिए आसाराम और नारायण साईं ने गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आसाराम और नारायण साईं के वकील यतिन ओझा की तरफ से अदालत में दायर याचिका में सूरत की दोनों बहनों की शिकायतों को खारिज किए जाने का अनुरोध किया गया है।
Source- News in Hindi
Related-

No comments:

Post a Comment