Hindi News: जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और उनके बेटे रोहन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जाने वाले चौथे वनडे मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में एक साथ दिखेंगे। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह शायद पहली बार होगा जब बाप-बेटे की कोई जोड़ी एक साथ किसी क्रिकेट मैच की कमेंट्री करेगी।
रोहन ने पहले भी कई बार कमेंट्री की है, लेकिन वह कभी भी अपने पिता के साथ प्रतिष्ठित पैनल में शामिल नहीं हुए। कमेंट्री में रिश्तेदारों के एक साथ उतरने की बात से 1992 में खेला गया विश्व कप याद आता है जब ऑस्ट्रेलिया के चैपल बंधु (ग्रेग और इयान) एक साथ कमेंट्री बॉक्स में दिखे थे। रोहन गावस्कर ने अपने छोट से अंतरराष्ट्रीय करियर में 11 वनडे मैच खेले जिस दौरान उन्होंने 151 रन बनाए, इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 54 रनों का रहा। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में एक अंतरराष्ट्री विकेट भी हासिल किया। रोहन ने क्रिकेट को 9 फरवरी 2012 को पूरी तरह से अलविदा कह दिया था। उधर, रोहन से कहीं ऊपर उनके पिता महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 125 टेस्ट मैचों में 51.12 की औसत से 10,122 रन बनाए और वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के पहले दस हजारी रहे, जबकि 108 वनडे मैचों में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले 3092 रन बनाए थे।
Source- Cricket News in Hindi
No comments:
Post a Comment