Sexual assault case: Asaram clears 2nd potency test


 Asaram Bapu

Hindi News: अहमदाबाद। यौन शोषण के आरोपों में फंसे आसाराम व नारायण साई की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। राजस्थान के बाद गुजरात पुलिस ने भी शुक्रवार को आसाराम का मर्दानगी परीक्षण [पोटेंसी टेस्ट] कराया, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया। गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस द्वारा कराए गए परीक्षण में यह पॉजिटिव ही था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आसाराम को कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड की मांग की जाएगी।
वहीं, गुजरात हाई कोर्ट नारायण साई की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 22 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। गुजरात क्राइम ब्रांच ने बताया कि नारायण साई की सरगर्मी से तलाश की जा रही है पुलिस ने आगरा के शाहगंज क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है पुलिस को शक है कि नारायण साई यहां हो सकता है।
पुलिस ने कोर्ट में नारायण साई को फरार बताया और कहा, उसने फर्जी शपथ पत्र दाखिल किया है। उसके खिलाफ दिल्ली के पांडव नगर थाने में शिकायत दर्ज है, लेकिन न्यायाधीश एजे देसाई ने मूल दस्तावेज पेश करने का निर्देश देते हुए सुनवाई टाल दी। इसके साथ ही आसाराम की जमानत भी टल गयी है, क्योंकि नारायण साई की अर्जी निपटने के बाद ही आसाराम की अर्जी पर सुनवाई होगी। ज्ञात हो, इसी मामले में आसाराम की पत्नी लक्ष्मी और पुत्री भारती को जिला एवं सत्र न्यायालय गुरुवार को सशर्त अंतरिम जमानत दे चुकी है।
Source- News in Hindi 

No comments:

Post a Comment