Hindi News: मुंबई,(सोनाली जोशी पिटाले)। फिल्मों में सफलता प्राप्त करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा समाज सेवा करने में भी पीछे नहीं हैं। प्रियंका ने हाल ही में कैंसर वार्ड बनाने के लिए 50 लाख रुपये दान किए हैं।
सूत्रों ने बताया कि पीसी ने अपने पिता की याद में हाल ही में शहर में बन रहे एक अस्पताल के कैंसर वार्ड के लिए पचास लाख रुपये दान किए हैं। पीसी वार्ड के उद्घाटन समारोह में भी मौजूद थीं। बताया जाता है कि उन्होंने अपने पिता को कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए देखा है। पीसी को उनके दर्द का एहसास है। इसलिए वे ऐसे लोगों के लिए कुछ करना चाहती हैं जो इस बीमारी से लड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले ही प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था। वे कैंसर से लड़ रहे थे। अपने पिता की मृत्यु के बाद पीसी बिल्कुल टूट गईं थीं। जैसे ही उन्हें इस अस्पताल के बारे में पता चला वे तुंरत आगे बढ़कर इसकी मदद के लिए आ गईं। यहीं नहीं वार्ड का नाम भी अशोक चोपड़ा के नाम पर ही रखा जाएगा।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment