मुंबई। देश के शेयर बाजार बुधवार को राष्ट्रीय पर्व बकरीद के मौके पर बंद रहेंगे। शेयर बाजारों का अगला कारोबारी सत्र गुरुवार को संचालित होगा। पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। गौरतलब है कि प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 59.92 अंकों की गिरावट के साथ 20,547.62 पर और निफ्टी 23.65 अंकों की गिरावट के साथ 6,089.05 पर बंद हुआ था।
मंगलवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 115.36 अंकों की तेजी के साथ 20,722.90 पर खुला और 59.92 अंकों या 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 20,547.62 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,759.58 के ऊपरी और 20,446.73 के निचले स्तर को छुआ।
इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.85 अंकों की तेजी के साथ 6,147.55 पर खुला और 23.65 अंकों या 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 6,089.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,156.30 के ऊपरी और 6,056.55 के निचले स्तर को छुआ।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment