Media create dream story about daundiya kheda treasury


 unnao

Hindi News: डौंडिया खेड़ा (उन्नाव) [मुख्य संवाददाता]। शोभन सरकार के आश्रम की ओर से नरेंद्र मोदी को जारी चिट्ठी के बाद बवंडर मचा ही हुआ है कि ऊं श्री शोभन आश्रम, जनपद कानपुर देहात से एक और चिट्ठी जारी कर दी गई। चिट्ठी में लिखा है कि श्री स्वामी शोभन सरकार के सेवक ओम बाबा ने मीडिया से अनुरोध किया है कि उन्नाव, फतेहपुर एवं कानपुर नगर में भूगर्भ में स्वर्णकोष की उपलब्धता की जांच जीएसआई से कराने के लिए जो प्रार्थनापत्र प्रथम दिवस से आज तक विभिन्न शासकीय एजेंसियों को भेजे हैं, उनमें किसी में भी सपने का जिक्र नहीं किया गया।
यदि मीडिया के पास कोई प्रमाण न हो तो कृपया इस मनगढं़त सपने की कहानी प्रस्तुत करना बंद कर दिया जाए, जिससे अकारण विवाद उत्पन्न न हो। श्री शोभन सरकार ने भारत को विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का सपना अपनी संपूर्ण जाग्रत अवस्था में राष्ट्र के वर्तमान मुद्रा संकट पर सम्यक मनन, चिंतन एवं विचारोपरांत देखा है, जिसके लिए उन्होंने जनपद उन्नाव, फतेहपुर और कानपुर नगर में कुछ स्थलों पर भूगर्भ में स्वर्णकोष की उपलब्धता की जांच करने तथा तथ्यों की पुष्टि होने पर भूगर्भ में उपलब्ध स्वर्णकोष भारतीय रिजर्व बैंक को हस्तगत करवाने का अनुरोध किया है।
मीडिया द्वारा सपने को मनगढंत प्रस्तुतिकरण के कारण ही देश-विदेश में यह प्रकरण हंसी मजाक का विषय बन गया है। खोदाई का कार्य जीएसआई एवं एएसआई की सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद मानकों के अनुरूप किया जा रहा, जिससे शोभन सरकार सहमत हैं।
Source- News in Hindi 
Related-

No comments:

Post a Comment