Jwala Gutta moves court against life ban threat


 Jwala Gutta

नई दिल्ली। परेशानियों में घिरी स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा ने बुधवार को भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बाइ की अनुशासन समिति ने गट्टा पर भारतीय बैडमिंटन लीग (आइबीएल) में कथित रूप से आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आजीवन प्रतिबंध की सिफारिश की है।
च्जला के पिता क्रांति गट्टा ने कहा, 'हमने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है और इसी के अनुसार हमने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।' बाई ने अगले एक महीने में किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन के लिए च्चला के नाम पर विचार करने से इन्कार कर दिया है क्योंकि अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति का फैसला अभी लंबित है। इसका मतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदकधारी डेनमार्क और फ्रेंच ओपेन में भाग नहीं ले सकेंगी।
च्चला के कोच सईद मुहम्मद आरिफ ने शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी को बाइ के उसे प्रतिबंध का नोटिस भेजे बिना मीडिया में जाने के लिए बाइ के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करने की सलाह दी थी। देश की शीर्ष महिला डबल्स खिलाड़ी गट्टा ने इस मामले में सोमवार को अपनी आइबीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली स्मैशर्स और वकीलों से मुलाकात की थी।
Source- News in Hindi
Related-

No comments:

Post a Comment