(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अभियान आज से शुरू होगा। सात मैचों की वनडे सीरीज से पहले एक टी20 की जंग से इस अभियान का आगाज होगा जहां सामने होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जिसको भारतीय टीम से कई पुराने हिसाब चुकता करने की ललक होगी। टीम इंडिया वनडे व टी20 में इस समय बेहतरीन फॉर्म के बीच है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मेहमान टीम भारतीय फैंस को चौंकाती है या फिर मेजबान भारत कंगारुओं को ढेर करता है। इस टी20 मैच में यूं तो युवराज सिंह मुख्य आकर्षण रहेंगे (अगर खेले) लेकिन दोनों टीमों में कई और ऐसे धुरंधर हैं जिन पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। आइए आपको भी रूबरू कराते हैं दो दिग्गज टीमों के इन धुरंधर खिलाड़ियों से, इनमें आपका पसंदीदा कौन है..
1. युवराज सिंह (भारत):
टीम इंडिया का ये शेर एक बार फिर दहाड़ मारने को तैयार है। क्रिकेट के छोटे प्रारूपों के इस सबसे धमाकेदार भारतीय खिलाड़ी ने पिछले दो सालों में एक बेहद खराब दौर का सामना किया है। चाहे वह फिटनेस को लेकर हो या फिर फॉर्म को लेकर, लेकिन हमेशा से वापसी में उस्ताद माने जाने वाले इस खिलाड़ी से एक बार फिर उम्मीदें हैं। वो घरेलू क्रिकेट व वेस्टइंडीज 'ए' टीम के खिलाफ कुछ अच्छी पारियां खेलकर फॉर्म में वापस आ चुके हैं और राजकोट में फैंस को अपने इस सिक्सर किंग से धमाल की उम्मीद तो होगी ही, वैसे भी इतिहास इस बात का गवाह हैं कि कंगारुओं के खिलाफ युवी बेहद घातक हो जाते हैं। (युवी पर ये रिपोर्ट भी पढ़ें)
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment