JK Assembly to seek explanation from VK Singh


  V K Singh

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मंत्रियों को पैसा देने वाले बयान के बाद पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष मुबारक गुल ने बुधवार को जनरल वीके सिंह को विधानसभा में पेश होकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए समन जारी किया है।
जनरल सिंह के बयान को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने मांग की कि सिंह को विधानसभा में तलब किया जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं पूर्व सेना प्रमुख जनरल सिंह को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए एक मौका दूंगा।
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जनरल सिंह के खिलाफ समन जारी करने के प्रस्ताव का भाजपा और पीडीपी ने भी समर्थन किया है। गौरतलब है कि विधानसभा पहले ही जनरल सिंह के खिलाफ सर्वसम्मति से जांच का प्रस्ताव पारित कर चुकी है। गौरतलब है कि जनरल वीके सिंह ने मंत्रियों द्वारा पैसा लेने के विवादस्पद बयान देकर जम्मू-कश्मीर की सियासत में भूचाल ला दिया था।
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment