Hindi News: उन्नाव, जागरण संवाददाता। डौंड़िया खेड़ा में खजाने की खोज में चल रहे उत्खनन में पांचवें दिन पहली बार धरती के गर्भ से कोई धातु निकली, अलबत्ता यह लोहा है। राजा राव रामबख्श सिंह के किले में मंगलवार को एएसआइ टीम ने 42 सेंटीमीटर और खुदाई करवाई। टीम को इस दौरान और खपरैल मिले, साथ ही जंग लगी लोहे की कीलें भी मिली हैं। निकलने वाली सभी चीजों को साफ करके अलग-अलग रंगों से रंग कर सुरक्षित रखा जा रहा है। अब तक किला परिसर में कुल 192 सेंटीमीटर खुदाई हो चुकी है। इस बीच प्रशासन ने सुरक्षा घेरा और बढ़ा दिया। किला परिसर में खुदाई का काम बुधवार को बंद रहेगा। सभी मजदूर विश्राम करेंगे। बृहस्पतिवार को फिर खुदाई का काम शुरू होगा।
खजाने पर उठने लगे हैं सवाल
पांच दिनों तक खजाने का संकेत नहीं मिलने के बावजूद संत शोभन सरकार अपने दावे पर कायम हैं लेकिन स्थानीय लोगों में भी अब सवाल उठने लगा है आखिर वहां सोना है भी, या नहीं। पुरातत्व सर्वे विभाग (एएसआइ) की टीम ने भी फिलहाल चुप्पी साध रखी है। अब तक बरामद वस्तुओं पर भी टीम के सदस्य कुछ नहीं बोल रहे।
किसी से नहीं मिलेंगे शोभन सरकार
मीडिया में अपनी फोटो आने पर क्षुब्ध संत शोभन सरकार अगले पांच दिन तक किसी से भी मुलाकात नहीं करेंगे। वह यहां से शिवली आश्रम चले गए हैं। पहले ऐसी चर्चा थी कि वह पांच दिन समाधि में रहेंगे लेकिन उनके शिष्य स्वामी ओमजी ने बताया कि यह सच नहीं हैं। मीडिया के लोग बार-बार उनसे मिलकर तमाम तरह के सवाल कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने अब किसी से न मिलने का फैसला किया है।
Source- News in Hindi
Related- पढ़ें: डौंड़िया खेड़ा: 'सतह' पर खजाने का आधा सफर
No comments:
Post a Comment