Hindi News: रांची। 'जो मैं कहता हूं, वो मैं दिखाकर रहूंगा'..यह डॉयलॉग तो फिल्मी लगता है लेकिन फिलहाल यह किसी बॉलीवुड हीरो ने नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के सुपरहीरो कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बड़े भाई ने मारा है। धौनी बेशक जितने भी कूल क्यों ना हों लेकिन उनके भाई का पारा इन दिनों बेहद गरम और चढ़ा हुआ है। यह गुस्सा इस चरम तक पहुंच गया है कि उन्होंने ऐलान कर दिया कि वो आज अपने भाई का मैच देखने स्टेडियम नहीं जाएंगे।
महेंद्र सिंह धौनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धौनी रांची में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। अपने छोटे से शहर में जब बड़ा सा एक भव्य स्टेडियम बना तो हर क्रिकेट फैन की तरह उनकी खुशी का भी ठिकाना नहीं था, यह खुशी दोगुनी इसलिए भी थी क्योंकि उनका लाडला छोटा भाई टीम इंडिया का कप्तान है और वहां होने वाले हर मैच में वह एक वीआइपी परिवार का हिस्सा होने के नाते शान से मैदान पर बैठकर मैच देख सकेंगे, लेकिन इस नए स्टेडियम में हुए पहले मैच के दौरान धौनी के भाई के इन ख्वाबों को करारा झटका लगा था। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में हुए उस मैच में धौनी के बड़े भइया नरेंद्र तक को पास व टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ गई थी। उनका आरोप था कि राज्य के क्रिकेट संघ ने उन्हें बस कुछ ही स्पेशल पास और टिकट दिए जो नाकाफी थे। उसके बाद उन्होंने संघ के अधिकारियों से अनुरोध भी किया कि वो पैसे देने के लिए तैयार हैं, बस उनको कुछ और टिकट की व्यवस्था करा दी जाए लेकिन उनकी बात नजरअंदाज कर दी गई। इसके बाद आलम यह था कि उनकी पत्नी, यानी टीम इंडिया के कप्तान की भाभी तक को लाइन में लगकर टिकट लेना पड़ा। फिर क्या था, धौनी के बड़े भाई ऐसे खफा हुए कि आज तक पारा ठंडा नहीं हुआ है।
Source- Cricket News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment