Gas tanker overturned on the highway, fire


 gas tanker fire

मथुरा, जागरण संवाददाता। दिल्ली-मथुरा हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह अवैध वसूली के डंडे की आग ने ऐसा किया कि आसपास की आबादी कांप उठी। ज्वलनशील गैस से भरे कैप्सूल की संवेदनशीलता को न देखकर हर रोज अवैध वसूली करने वाले सरकारी कर्मचारियों ने ऐसा डंडा मारा कि चालक सुध-बुध खो बैठा। गैस कैप्सूल पलटा, चैंबर फटा और वह शोलों में घिर गया। तीस-चालीस मीटर सिर्फ आग ही आग दिखने लगी। ड्राइवर कैप्सूल में ही भुन गया। इलाका कांप उठा। दुकानों और ढाबों से भगदड़ मच गई। करीब आठ घंटे तक उठती रहीं लपटों से गौशाला की करीब आधा दर्जन गायें भी झुलस गई। हाईवे पर तीन घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा, जिससे वाहनों की कई किमी लंबी लाइन लग गई।
घटनाक्रम के मुताबिक दिल्ली से इंडेन कंपनी का कैप्सूल 18 टन एलपी गैस लेकर मथुरा की तरफ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब छह बजे जैंत पुलिस चौकी के पास अवैध वसूली कर रहीं दो सरकारी विभागों की जीपों ने कैप्सूल का पीछा करना शुरू किया। इस बीच एक गाड़ी ने ओवरटेक कर लिया। उसमें बैठे एक कर्मचारी ने कैप्सूल के शीशे में डंडा मारा। इससे चालक घबरा गया और कैप्सूल जैंत निवासी गुलाब सिंह के ढाबे की दीवार तोड़ता हुआ पलट गया। कैप्सूल के पलटते ही गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसके बाद तीस-चालीस मीटर के दायरे में गैस की सफेद चादर बिछ गई। उधर पीछा करने वाली दोनों सरकारी गाड़ियां भाग लीं। पास ही मंदिर में चाय-नाश्ता बना रहे बाबा वृंदावनदास महात्यागी गैस रिसाव को देखने के लिए बाहर निकल आए।
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment