नई दिल्ली [जासं]। यौन शोषण के अरोप में घिरे आसाराम के पुत्र नारायण साई के दिल्ली में छिपे होने की आशंका है। सूरत पुलिस की टीम क्राइम ब्रांच के सहयोग से उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। नारायण साई की लोकेशन नजफगढ़ व रोहिणी इलाके में पाई गई है। मंगलवार देर शाम तक पुलिस अभियान जारी रखे हुए थी।
सूरत में दो बहनों ने आसाराम तथा नारायण साई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में सोमवार को जोधपुर जेल में बंद आसाराम को भी ट्रांजिट रिमांड पर अहमदाबाद लाया जा चुका है। लेकिन नारायण साई फरार है। उसके काठमांडू भाग जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
बिलासपुर आश्रम को क्लीन चिट
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में आसाराम के आश्रम को अवैध जमीन कब्जे के मामले में पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। जिला पुलिस की जांच में आश्रम द्वारा अवैध ढंग से जमीन कब्जा करने और इसके मालिकाना हक पर जताए गए संदेह सही नहीं पाए गए। जांच रिपोर्ट में आश्रम की मौजूदा स्थिति को सही ठहराया गया है।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment