नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, इस नाम को बनाने में सालों लग गए लेकिन 11 मई साल 1973 के बाद अमिताभ बच्चन की किस्मत बदल गई। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर जंजीर फिल्म रिलीज हुई जिसे हाल ही में 40 वर्ष भी पूरे हो गए। इस मौके पर अमिताभ ने कहा था कि फिल्म 'जंजीर' के बाद उनकी किस्मत बदल गई थी। उनके चाहने वालों की लिस्ट इस कदर बढ़ गई थी कि अमिताभ सोच में पड़ गए कि क्या लोग एक अभिनेता को इस कदर भी प्यार दे सकते हैं।
फिल्म जंजीर में मौका अमिताभ बच्च्न को राजकुमार के इनकार के कारण मिला था। राजकुमार का एक इनकार अमिताभ बच्च्न की जिंदगी में शोहरत का तोहफा लेकर आया। यदि उस समय राजकुमार ने इनकार ना किया होता तो आज अमिताभ बच्च्न बॉलीवुड के सुपरस्टार ना होते। अमिताभ बच्च्न के फिल्मी कॅरियर की सबसे बड़ी फिल्में 'शोले' और 'जंजीर' मानी जाती हैं पर क्या आप बिना उनके इन फिल्मों की कल्पना भी कर सकते हैं। सोचिए जरा यदि फिल्म शोले और जंजीर में अमिताभ बच्च्न नहीं होते तो उनके बदले कौन होता? पर यह सोचने से पहले आपको यह बता देना जरूरी है कि इन दोनों फिल्मों में अमिताभ बच्च्न को लेना सिर्फ निर्देशक की मजबूरी थी।
फिल्म शोले का नाम लेते ही कुछ ऐसे चेहरे सामने आते हैं जिन्हें कभी भी भुला पाना संभव नहीं है। अमिताभ बच्चच्, धमर्ेंद्र, और अमजद खान ऐसे अभिनेता हैं जिनके अभिनय से फिल्म शोले सिनेमा जगत में इतिहास रच पाई है पर यह स्टार निर्देशक रमेश सिप्पी की पहली पसंद नहीं थे। फिल्म शोले में 'जय' के किरदार को निभाने के लिए निर्देशक रमेश सिप्पी की पहली पसंद शत्रुघ्न सिन्हा थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म शोले में जय के रोल को निभाने से मना कर दिया तब जाकर यह रोल अमिताभ बच्चच् को मिला।
अमिताभ बच्चनच्के फिल्मी कॅरियर की सबसे सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' मानी जाती है पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि निर्देशक प्रकाश मेहरा के लिए अमिताभ बच्चनच्पहली नहीं बल्कि पांचवी पसंद थे। अमिताभ ने जंजीर फिल्म में इंस्पेक्टर विजय श्रीवास्तव नाम का किरदार निभाया था जिसे राजकुमार को निभाना था पर उन्होंने किसी कारणवश फिल्म जंजीर को ठुकरा दिया। देव आंनद, धर्मेद्र और राजेश खन्ना ने भी जंजीर फिल्म को साइन करने से मना कर दिया उसके बाद अमिताभ बच्चनच्को इस फिल्म के लिए साइन किया गया।
अमिताभ बच्चन च्ी फिल्मी दुनिया का सफर बस इतना ही नहीं है। अमिताभ बच्चन च्ी पहली सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' बनी और यहीं से वो 'एंग्री यंगमैन' की भूमिका में स्थापित हुए। इसी फिल्म में अमिताभ ने विजय नाम का किरदार निभाया था जो कि बाद में 18 फिल्मों तक उनके साथ रहा। अर्थात 18 अन्य फिल्मों में अमिताभ ने 'विजय' नाम का किरदार निभाया।
Source- Entertainment News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment