Showing posts with label Kangana ranaut. Show all posts
Showing posts with label Kangana ranaut. Show all posts

Kangna Ranaut back to school

फिर शुरू हुई कंगना की पढ़ाई-लिखाई
Hindi News: मुंबई। कंगना रनौत स्क्रिप्ट राइटिंग का कोर्स करने के लिए बुधवार रात न्यूयॉर्क रवाना हो गई। कंगना एक्टिंग में करियर बनाने के चलते कॉलेज नहीं जा पाई, लेकिन अब वह फिल्मों के लिए लेखन की बारीकियां सीखना चाहती हैं।
कंगना ने न्यूयॉर्क फिल्म स्कूल में एक महीने का कोर्स ज्वॉइन किया है। वे कहती हैं, 'मैं इसके लिए लंबे समय से योजना बना रही थी। मैं इस क्षेत्र में नए रास्ते खोजने को उत्सुक हूं, विशेष रूप से स्क्रिप्ट और डायलॉग राइटिंग में।'
दिलचस्प है कि कंगना ने अपनी आगामी फिल्म क्वीन में कुछ डायलॉग्स भी लिखे हैं। विकास बहल की इस फिल्म में वह एक छोटे शहर की लड़की की भूमिका कर रही हैं। इस किरदार से वह खुद को जोड़कर देखती है और उन्हें लगता है कि ये लाइनें स्वाभाविक रूप से लिख पाई हैं। उन्हें फिल्म में बतौर डायलॉग राइटर भी क्रेडिट दिया गया है।
फरवरी के अंत में फिल्म रिलीज होगी तब तक कंगना भी यूएस से लौट आएंगी। उसके बाद वे कुछ पटकथाएं लिखेंगी और अपने कॉन्सेप्ट के साथ प्रोडक्शन हाउसेस से संपर्क करेंगी।