Hindi News: मुंबई, (शाहीन पारकर)। एक बार किसी महिला ने रणबीर कपूर की गाड़ी ठोक दी थी, तब रणबीर ने उनपर नाराजगी जाहिर करने की बजाए उनसे प्यार से ही बात की थी। लेकिन आज ऐसा क्या हुआ जो रणबीर अपना आपा खो बैठे और गुस्से में कैमरामैन और रिपोर्टर को धमकाने लगे।
सूत्रों ने बताया कि मुंबई स्थित बांद्रा के पाली हिल में जब रणबीर अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से जा रहे थे,तभी एक कैमरामैन उनका काफी देर से पीछा कर रहा था, वह रणबीर की तस्वीरें खिंचने की कोशिश कर रहा था। रणबीर को ये देख बहुत गुस्सा आया और वे गाड़ी से उतरकर कैमरामैन पर चिल्लाने लगे। यहीं नहीं उन्होंने अश्लील भाषा का भी प्रयोग किया और कैमरामैन का सारा सामान तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे वहां से नहीं जाते हैं, तो वे दूसरे दिन उसके मालिक से इसकी शिकायत करेंगे।
गौरतलब है कि रणबीर अपने दोस्त और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के साथ गाड़ी में सवार थे। साथ में उनके अन्य दोस्त भी थे। यह घटना रात को ढाई बजे के आस-पास हुई।
Source- Entertainment News
Related- साथी कलाकारों से जलते हैं रणबीर
No comments:
Post a Comment