Sanjay dutt gets one month holdiay due to manyata

टशन में दिखीं मान्यता, फिर भी 'मुन्ना' को क्यों मिली पैरोल?


Hindi Newsमुंबई। संजय दत्त पर जिस तरह से कानून और जेल प्रशासन मेहरबान हो रहा है उसे देखकर लगता है कि आम आदमी और सेलेब्रिटिज के लिए हमारे देश में कानून अलग-अलग हैं। आज यह सवाल सभी की जुबान पर आ रहा है।
इस बार संजय दत्त को मिली एक महीने की पैरोल को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पत्नी मान्यता के बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देकर मुन्ना भाई को पैरोल मिली है, लेकिन गुरुवार रात को दस बजे बेहद बिंदास अंदाज में एक फिल्म की स्क्रीनिंग में दिखाई दी थीं।
सूत्रों के मुताबिक मान्यता की बिगड़ती तबीयत का हवाला देकर ही संजू बाबा को पैरोल मिली है, लेकिन पिछले दिनों फिल्म आर राजकुमार की स्क्रीनिंग के दौरान मान्यता को जिस अंदाज में देखा गया उसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि संजू बाबा को मिली जमानत सहीं नहीं है। मान्यता इस तस्वीर में ब्लू जिंस में बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहीं हैं।
ऐसे में उनकी तबीयत के बारे में कितनी सच्चाई के साथ संजू बाबा ने पैरोल के लिए अर्जी लगाई यह भी बात गौर करने वाली है। एक बड़ा सवाल यहां पर यह भी है कि क्या पैरोल देते समय सजा काट रहे मुलजिम की अर्जी में दी गई दलीलों की किसी तरह से पुष्टि की जाती है या नहीं। यदि संजू बाबा की पैरोल को सच माना भी जाए तो मान्यता की ताजा तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं। वहीं ऐसा होने पर जेल के बाहर संजू के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन कितना जायज है?
गौरतलब है कि इससे पहले भी संजू बाबा अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर अक्टूबर में एक महीने जेल से बाहर थे। इस बार फिर उन्हें एक महीने की मोहलत मिली है।
Related-

No comments:

Post a Comment