Oldest litigant in Ayodhya case comes out in support of Modi



Hindi Newsजागरण न्यूज नेटवर्क, अयोध्या। अयोध्या में बाबरी मस्जिद के लिए 54 साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे मुहम्मद हाशिम अंसारी भी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के मुरीद हैं। उन्होंने कहा, मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए मुसलमानों के समर्थन की जरूरत है। उनके पक्ष में यह बात है कि गुजरात के मुसलमान खुशहाल और समृद्ध हैं, जबकि कांग्रेस मुस्लिमों में मोदी का भय पैदा करती है। अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वंस की 21 वीं बरसी पर बाबरी मस्जिद के इस वयोवृद्ध पैरोकार की टिप्पणी के खास मायने हैं।
92 वर्षीय हाशिम ने कहा, मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए मुस्लिमों के पूर्ण समर्थन की जरूरत है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर परिणाम भुगतने की बात कह कर कांग्रेस मुस्लिमों में भय पैदा कर रही है। मुस्लिमों ने 50 साल से ज्यादा समय कांग्रेस का समर्थन किया, लेकिन बदले में पार्टी ने समुदाय को एक के बाद एक दंगों की सौगात मिली।
बातचीत में हाशिम ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के मुस्लिम मंत्रियों पर भी निशाना साधा। हाशिम ने कहा कि राज्य के मुस्लिम मंत्री मौन साधे रहते हैं और पार्टी में उन्हें कोई रुतबा हासिल नहीं है। सपा सरकार भी रणनीति के तहत दंगों के जरिये मुस्लिमों को दबाने वाली कांग्रेस की राह पर चल रही है। सपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक राज्य में 100 से अधिक दंगे व सांप्रदायिक वारदात हो चुकी हैं।
कड़ी सुरक्षा में अयोध्या में रही शांति
विवादित ढांचा ध्वंस की बरसी पर कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या सांप्रदायिक सौहार्द और संयम की परीक्षा में एक बार फिर से खरी उतरी, और 21वीं बरसी खामोशी के साथ गुजर गई। हिंदू संगठनों ने इसे शौर्य दिवस के रुप में मनाकर मिठाई बांटी तो मुस्लिमों संगठनों ने कलंक दिवस के रुप में मनाया। आतंकी धमकी मिलने के चलते बरसी पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे।
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment