Lady Dawn shot two men



Hindi Newsइटावा। अपराधी पति की मौत के बाद उसकी विरासत संभालने को बेताब पत्नी साथियों के साथ बंदूक लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई। उसने वहां जमकर तांडव मचाया। आरोप है महिला रंगदारी मांग रही थी। उसने फायरिंग भी की जिसमें दो लोग घायल हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में महिला ने अपने साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
चार माह पहले अपराधी जमील बोरा की मेवातीटोला में हत्या कर दी गई थी। कल रात जमील की पत्नी प्राची मिश्रा साथियों के साथ मेवातीटोला पहुंची। यहां उसने कुछ लोगों पर रंगदारी देने का दबाव बनाया। इंकार और विरोध पर उसने साथियों के साथ फायरिंग व तोडफ़ोड़ की। गोलीबारी में अजहर व परवीन जख्मी हो गए। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। इसी बीच मोहल्ले के लोग निकल आए और उन्होंने जब प्राची तथा उसके साथियों को ललकारा तो साथी भाग गए , जबकि प्राची पकड़ गई। भीड़ ने प्राची को जमकर पीटा। इस बीच घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने प्राची मिश्रा को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके बाकी साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। गंभीर घायल अजहर को सैफई एम्स में भर्ती कराया गया है। एसएसपी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि प्राची का पति जमील शातिर अपराधी था। उसकी हत्या के बाद प्राची बादशाहत कायम करके रंगदारी वसूली करना चाहती थी। वहीं प्राची ने थाने में आरोप लगाया कि घटनास्थल में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। उसने गोली बारी नहीं की।
Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment