Here Ranveer's new look

Ranveer singh
..तो ऐसा है रणवीर सिंह का नया अवतार


Hindi Newsमुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह ने आखिरकार अपनी मूछों को अलविदा कह दिया है। आइए जानते हैं लंबे समय से इस लुक को अपना लकी चार्म मानने वाले रणवीर ने आखिर क्यों इस नए अवतार को अपनाया है।
सूत्रों ने बताया कि उन्होंने शाद अली की फिल्म 'किल दिल' के लिए ऐसा किया है। जी हां इस फिल्म में वे एक कॉलेज बॉय का किरदार निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें क्लीन शेव होना जरूरी था। फिल्म के दो और कलाकार परिणीति चोपड़ा और अली जफर ने भी इसके लिए रणवीर को काफी जोर दिया है।
गौरतलब है कि रणवीर काफी समय से इन मूछों के साथ हैं। यही नहीं उन्होंने अपनी फिल्म लुटेरा का प्रचार भी ऐसे ही किया है। फिल्म रामलीला में भी रणवीर ऐसे ही नजर आ रहे हैं। उनसे पूछे जाने पर वे कहते हैं कि ये मूछे उनके लिए लकी हैं। वे इन्हें साफ नहीं करेंगे। चर्चा थी कि फिल्म निर्माता शाद अली ने रणवीर को आगाह कर दिया था कि वे इन मूछों के साथ रणवीर को फिल्म में नहीं लेंगे। इसके बाद से रणवीर की टेंशन बढ़ गई थी।
Enhanced by Zemanta

No comments:

Post a Comment