Hindi News: नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री श्वेता मेनन ने केरल के कांग्रेस सांसद एन. पीतांबरा कुरुप को अपने साथ छेड़छाड़ के मामले में माफी देते हुए केस वापस ले लिया। श्वेता मेनन वहीं अभिनेत्री हैं, जिन्होंने पिछले साल अपनी एक मलयालम फिल्म 'कलीमन्नू' के लिए अपनी डिलीवरी की रिकॉर्डिग कराई थी और इस फिल्म ने अवार्ड भी जीता था।
श्वेता मेनन ने कांग्रेस सांसद कांग्रेस सांसद एन. पीतांबरा कुरुप पर एक समारोह के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। अब श्वेता का कहना है कि सांसद ने उनसे माफी मांग ली है।
हालांकि, पहले इस अभिनेत्री ने न तो सांसद का नाम लिया और न ही इस बारे में पुलिस में कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन बाद में इस सांसद के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उनके नाम का खुलासा हो गया। अपने आरोपों को साबित करने के लिए श्वेता ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें 73 वर्षीय सांसद एन. पीतांबरा अभिनेत्री को छूते नजर आ रहे हैं।
यह घटना शुक्त्रवार शाम कोल्लम में प्रेसीडेंट्स ट्राफी बोट रेस के दौरान की है। मामला सामने आने के बाद महिला संगठनों के अलावा फिल्म जगत की ओर से कड़ी नाराजगी जाहिर की गई थी।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment