ISI links of Khaleda Zia's son a cause of worry for India


ISI links

Hindi News: नई दिल्ली। बांग्लादेश में हाल में बढ़ी हिंसा पर भले ही भारत कोई प्रतिक्रिया देने से बच रहा हो, लेकिन एक शख्स ने उसे खासी चिंता में डाल रखा है। यह कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रमुख खालिदा जिया का बेटा तारिक रहमान है।
तारिक के आतंकी गुटों से संबंध बताए जाते हैं। उसे आइएसआइ और आतंकी दाऊद इब्राहिम का भी खास माना जाता है। भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते देश छोड़कर फिलहाल वह लंदन में है लेकिन उसकी हालिया गतिविधियों ने भारत की नींद उड़ा दी है।
बांग्लादेश में अवामी लीग की सरकार आते ही तारिक रहमान (46) देश छोड़कर चला गया था। तारिक बीएनपी के शीर्ष नेताओं द्वारा खासा पसंद किया जाता है। वह पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है।
तारिक की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है उसके फेसबुक फालोअर्स की संख्या करीब 2 लाख है। उसने फेसबुक पेज पर 'हसीना मस्ट गो' का बैनर लगाया हुआ है। साथ ही खुलेआम भारत को दुश्मन नंबर-1 बताता है।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

No comments:

Post a Comment