Hindi News: मुंबई। परिवार के अन्य सदस्यों की तरह ही देओल खानदान का एक और सदस्य एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं धर्मेद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करन देओल की, जो अनिल शर्मा की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वाला है।
पापा सनी करन की लॉन्चिंग इस साल के दिसंबर अंत या जनवरी मध्य तक कर सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि अनिल शर्मा एक लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं जो पूरी तरह से मसाला फिल्म होगी। दादा धर्मेद्र भी करन की लॉन्चिंग को लेकर बहुत उत्साहित हैं और फिल्म इनके होम प्रोडक्शन विजेता फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जाएगी।
करन राहुल रवैल के एक्टिंग स्कूल से निकलने वाले पहले बैच में थे। करन को लॉन्च करने की घोषणा सनी ने 2010 में पहली बार की थी और कहा था कि वो एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल आई यमला पगला दिवाना-2 की मेकिंग के दौरान करन ने संगीत सिवान को असिस्ट किया था।
देओल खानदान के करीबी बताते हैं कि हाल ही में सनी ने डायरेक्टर अनिल शर्मा से एक दमदार स्क्रिप्ट के साथ आने को कहा था जिससे उनके 22 वर्षीय बेटे को एक शानदार शुरूआत मिल सके।
खबर है कि अनिल ने अपनी स्क्रिप्ट तैयार कर ली है और उन्हें अब इसे सनी को दिखाने का इंतजार है ताकि वो देखकर स्क्रिप्ट फाइनल कर सकें। शर्मा से इस बारे में पूछने पर उन्होंने इससे इनकार तो नहीं किया पर कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। 22 नवंबर को अनिल निर्देशित और सनी अभिनीत 'सिंह साहब द ग्रेट' रिलीज हो रही है।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment