Why Bhart-Walmart spilt in india?

 Bharti-Walmart
नई दिल्ली। एक दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल स्टोर्स चेन वॉलमार्ट और दूसरी अरबपति सुनील मित्तल की दिग्गज कंपनी भारती इंटरप्राइजेज। इन दोनों दिग्गजों ने छह साल पहले भारत में मिलजुल कर रिटेल स्टोर्स कारोबार में कदम रखा था। ये दोस्ती लंबी नहीं खींच पाई। दोनों एक दूसरे से जुदा हो गए। लेकिन ऐसा हुआ क्यों? दो दिग्गज अगर एक साथ रहते तो शायद भारत में सबसे बड़े रिटेलर बन सकते थे। आइये उन कारणों पर एक नजर डालते हैं जिनकी वजह से भारती-वॉलमार्ट का तलाक हुआ।
घूस मामले में वॉलमार्ट का नाम हुआ बदनामभारत में रिटेल स्टोर खोलने को लेकर वॉलमार्ट द्वारा लॉबिंग करने और घूस देने के आरोपों को लेकर राजनीतिक हल्के में हंगामा मचा हुआ है, एक अमेरिकी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की थी कि वॉलमार्ट ने मेक्सिको में स्टोर खोलने के लिए रिश्वत दी थी।
वॉलमार्ट ने वहां स्टोर खोलने की अनुमति प्राप्त करने के लिए एक अधिकारी को 52 हजार डॉलर की रिश्वत दी। टाइम्स के हाथ लगे गोपनीय दस्तावेजों के अनुसार वॉलमार्ट डी मेक्सिको ने मेक्सिको में 19 जगह स्टोर खोलने के लिए रिश्वत की पेशकश थी। रिपोर्ट के अनुसार वॉलमार्ट ने स्टोर खोलने के लिए 8 बार में कुल 3 लाख 41 हजार डालर की रिश्वत दी थी। इसके अलावा इससे जुड़े अन्य 9 मामलों में उसने 7 लाख 65 हजार डालर की रिश्वत दी थी।
एफडीआइ के पचड़े ने किया परेशान : मल्टीब्रांड एफडीआई के सख्त नियम से वॉलमार्ट परेशान था। सख्त नियमों के कारण वॉलमार्ट भारत में रिटेल स्टोर खोलने के लिए तैयार नहीं है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद वॉलमार्ट फैसला लेने के पक्ष में है।

Source- News in Hindi
Related-
मेक्सिको में स्टोर खोलने के लिए वॉलमार्ट ने दी थी घूस
वॉलमार्ट के खुलासे पर संसद में हंगामा
वॉलमार्ट के खुलासे पर संसद में हंगामा

No comments:

Post a Comment