जब श्रीदेवी और हेमा मालिनी ने नहीं खिंचवाई एक साथ फोटो
News in Hindi : मुंबई। साउथ से बॉलीवुड में आई दो लोकप्रिय हीरोइनों हेमा मालिनी और श्रीदेवी के बीच कभी भी नहीं बनी। इतने सालों से इस बात पर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन तस्वीर तब साफ हुई जब पिछले दिनों यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड में श्रीदेवी और हेमा मालिनी ने साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि दोनों अपनी सदी की लोकप्रिय हीरोइनों में से हैं, फिर भी दोनों हमेशा एक दूसरे से दूरियां बनाकर चलती हैं। एक बार फिर दोनों को दूर-दूर ही देखा गया। यश चोपड़ा की याद में आयोजित यश चोपड़ा मेमोरियल अवार्ड में दोनों एक ही मंच पर थीं, लेकिन बहुत दूर। दोनों ने साथ तस्वीर खिंचवाने से भी मना कर दिया। वो तो बीच में पामेला चोपड़ा आईं और तीनों ने साथ में फोटो लीं।
गौरतलब है कि दोनों ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दक्षिण भारत से ही की है। लेकिन हमेशा चर्चा रही है कि दोनों के बीच कभी भी बनती नहीं है। हालांकि इसकी वजह आज तक समझ नहीं आई।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment