Tata Motors to line up products to suit global mkts


 Tata Motors

Hindi News: जोहानिसबर्ग। भारतीय कार बाजार में लगातार गिरती बिक्री से परेशान टाटा मोटर्स ने अब विदेशी बाजारों पर ध्यान देने का फैसला कर लिया है। दिग्गज देशी कार निर्माता ने कुछ महीनों पहले ही अपना तीसरा स्थान महिंद्रा के हाथों गंवा दिया था। इसके बाद भी लगातार हर महीने कंपनी की बिक्री घटती जा रही है। कंपनी खासतौर पर दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में विस्तार की संभावनाएं तलाश रही है।
टाटा मोटर्स के एमडी कार्ल स्लिम ने साफ कर दिया है कि हमने एक साल पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया था। इस साल भारत में जो कुछ भी हुआ उससे यह साबित होता है कि आप किसी एक देश पर निर्भर नहीं रह सकते। देश में कंपनी को खासा नुकसान हुआ है। अब कंपनी सबसे पहले दक्षिण अमेरिकी बाजार में पैर जमाने पर ध्यान देंगी और अपने पोर्टफोलियो को संतुलित बनाएगी।
स्लिम ने कहा कि हम भारतीय कार बाजार से बाहर नहीं होंगे, लेकिन इसके भरोसे भी नहीं बैठेंगे। पिछले एक साल में लगातार नौ महीने तक कार कंपनियों की बिक्री घटी है। केवल अगस्त और सितंबर में इसमें मामूली वृद्धि देखी गई। अगले साल देश में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में हमें कोई उम्मीद नहीं कि ऑटो सेक्टर को फायदा पहुंचाने वाले कदम उठाए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment