Sachin wicket biggest pride for Mohit Sharma


 Sachin Tendulkar

Hindi News: विशेष प्रतिनिधि, लाहली (रोहतक)। हरियाणा के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर सर को आउट करना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा पल था। मोहित ने कहा कि भले ही वह अंतिम घरेलू क्रिकेट मैच खेल रहे हों, लेकिन मुझे उनके लिए जरा भी अफसोस नहीं है, क्योंकि यह मेरे लिए बेहद कीमती विकेट है।
दिन का खेल समाप्त होने के बाद मोहित ने कहा, 'आपको सचिन को आउट करने के ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे। जब भी आप कोई बड़ा विकेट लेते हैं, तो आपको खुशी होती है। खासतौर से जब वह सचिन सर का विकेट हो। मैं केवल विकेट टू विकेट फेंकने की कोशिश कर रहा था, जो इस विकेट पर किसी भी बल्लेबाज के लिए खेलना मुश्किल था। वह गेंद थोड़ी उछाल वाली थी और उनकी एल्बो से टकराकर उनका विकेट उखाड़ गई।'
मोहित शर्मा आइपीएल सीजन-6 से सुर्खियों में आए थे। वो महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अपने आइपीएल करियर के इस पहले संस्करण में 15 मैचों में 20 विकेट हासिल करके सबका दिल जीता था। इससे प्रभावित होते हुए चयनकर्ताओं ने उन्होंने भारत के जिंबॉब्वे दौरे के लिए वनडे टीम में जगह दी और 1 अगस्त 2013 को बुलावायो में खेले गए अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में इस खिलाड़ी ने जोरदार आगाज करते हुए दो अहम विकेट चटकाए और रन भी कम लुटाए जिसके लिए उन्हें अपने डेब्यू मैच में ही मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।
Related- 

No comments:

Post a Comment