News in Hindi: पूर्व मिस यूनिवर्स और फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन की जिंदगी में एक और मर्द आ गया है। खबर है कि सुष्मिता और एक रेस्टोरेंट चलाने वाले रितिक भसीन के बीच लगातार नजदीकियां बढ़ रही हैं।
सूत्रों ने बताया है कि रितिक भसीन ने सुष्मिता और अपने संबंधों के बारे में अपने एक करीबी दोस्त को भी बताया है। बताया जा रहा है कि सुष्मिता-रितिक पिछले कुछ ही समय से डेटिंग कर रहे हैं।
इससे पहले सुष्मिता का नाम वसीम क्रिकेटर अकरम और फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा से भी जुड़ चुका है। 37 वर्षीय सुष्मिता की पिछले तीन साल से कोई फिल्म भी नहीं आई है। इसलिए आजकल वे पूरी तरह खाली हैं। वैसे सिल्वर स्क्रीन पर उनकी वापसी जल्द ही हो सकती है क्योंकि खबर है कि राजश्री ओझा ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में एक्टिंग करने के लिए मना लिया है।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment